फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी से पहले भी दुनिया में विवादों में रहे हैं कई हीरा कारोबारी

Mon, 19 Feb 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nirav Modi
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक में 11400 करोड़ रुपये का घोटाला कर सुर्खियों में आए नीरव मोदी पहले हीरा कारोबारी नहीं हैं जो विवादों में आए हैं। नीरव से पहले भी दुनिया में कई हीरा कारोबारी अपने कारनामों को लेकर बदनाम हो चुके हैं।

विज्ञापन

 
इनमें से एक हैं अलेहांद्रो मेंदिएता। इनका जन्म कोलंबिया में हुआ था। लग्जरी जिंदगी जीने वाले मेंदिएता ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सोने और जेम्स का कारोबार शुरू किया था। वर्ष 2017 में पुलिस ने 30 डकैती के मामले में उनके स्टोर्स और घर पर छापा मारा था। उनके भाई पर चोरी के हीरे जवाहरात खरीदने का आरोप था। पुलिस ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया था और करोड़ों की संपत्ति भी सीज कर दी थी।
 
विनसम ग्रुप के जतिन मेहता का नाम देश के बड़े कर्जदाताओं में शामिल है। 8600 करोड़ रुपये के कर्जदार मेहता और उनका परिवार इस मामले में कार्रवाई शुरू होती ही विदेश भाग गया था और सेंट किट्स की नागरिकता ले ली थी। इस देश के साथ भारत की प्रत्यर्पण संधि नहीं है।
विज्ञापन

 
दुनिया के बड़े हीरा कारोबारियों में कभी इस्राइल के हैनन अब्रामविच का भी नाम था लेकिन इस्राइली डायमंड एक्सचेंज की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन पर हीरा खरीदने के बदले रुपये नहीं देने का आरोप लगा था। उन पर करीब 65 मिलियन डॉलर का बकाया था।
 
हीरा कारोबारी भरत शाह को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील के साथ संबंधों के आरोप में 2011 में गिरफ्तार किया गया था। भरत शाह बड़े फिल्म फाइनेंसर भी थे। उन्हें 14 माह जेल में काटने पड़े थे। हीरा कारोबारी बेनी स्टाइन्मट्ज पर गिनी में खनन के दौरान धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप लगा था।

उन्हें वर्ष 2016 में इन आरोपों के चलते हिरासत में लिया गया था। 5 लोगों की शिकायत पर बेल्जियम की जांच एजेंसियों ने मिशेल डसेडेलियर को स्पेन से पकड़ा था। उन पर सिएरा लियोन के गृह युद्ध के दौरान स्थानीय खनन कर्मचारियों को बंधक बनाने और उनके शोषण का आरोप था। बेल्जियम की एक जेल में वर्ष 2016 में उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें