फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय के एनसीपी उम्मीदवार जोनाथन संगमा की बम धमाके में मौत

Mon, 19 Feb 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
विज्ञापन
जोनाथन संगमा
विज्ञापन

मेघायल में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पूर्वी गारो हिल्स के विलियमनगर से उम्मीदवार जोनाथन संगमा और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की बम धमाके में मौत हो गई है। यह हादसा रविवार शाम को हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना शाम को 7.30 बजे सामंदा में हुई है। यह स्थान राजधानी शिलांग से 245 किलोमीटर की दूरी पर है। मेघालय पुलिस के डीजीपी एसबी सिंह ने कहा- हमारे पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से धमाके की खबर है जिसमें कुछ लोगों की जान चली गई। ज्यादा जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन


43 साल के उम्मीदवार ने साल 2013 में इसी सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्रोही गुट गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी जोकि स्वतंत्र गारोलैंड की मांग कर रहा है उसने विलियमनगर में मतदाताओं को धमकी देते हुए पोस्टर लगाए हैं। जिसमें कहा गया है कि अगर उन्होंने संगमा को वोट दिया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। मेघालय के मुख्य चुनाव अधिकारी एफआर खार्कोंगोर ने कहा- हमारे पास रिपोर्ट है कि घटना के समय वाहन में सात लोग मौजूद थे। चूंकि उस स्थान पर मोबाइल नेटवर्क नहीं है इसलिए हमारे पास सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

जोनाथन ने साल 2017 में विलियमनगर के विजयी उम्मीदवार देबोराह के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जिसमें उनका कहना था कि देबोराह ने चुनाव के दौरान मतदाताओं को धमकाने के लिए एक आतंकी समूह की मदद ली थी। संगमा चुनाव प्रचार करने के बाद जब विलियमनगर जा रहे थे उसी दौरान उनके काफिले पर हमला किया गया था। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने खेद व्यक्त किया है। मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें