फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामचीन होटल में बीफ परोसने पर आधी रात हंगामा

Wed, 04 May 2016 05:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर स्थित एक नामचीन होटल में सोमवार को आधी रात डिनर में बीफ परोसने का आरोप लगाकर दिल्ली के एक कैटरर ने हंगामा किया। होटल में ठहरे कारोबारी ने खाने में बीफ बताकर पहले होटल स्टाफ को जमकर खरी-खोटी सुनाई फिर पुलिस बुला ली।
विज्ञापन


होटल में गोमांस परोसे जाने का शोर मचा तो बाकी ग्राहक भी कमरों से बाहर आ गए। होटल पहुंची पुलिस ने जांच के लिए मीट के सैंपल ले लिए। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने होटल मैनेजमेंट के खिलाफ खाने में प्रतिबंधित गोमांस परोसने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।

नई दिल्ली में छतरपुर निवासी कारोबारी राजेश्वर माथुर सोमवार को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली रोड स्थित एक नामचीन होटल में पहुंचे और एक रूम बुक कराया। रात में करीब बारह बजे दंपति ने होटल के रूम में ही खाना और ड्रिंक्स का आर्डर दिया। लेकिन खाना आने पर कारोबारी ने खाने में बीफ होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होने पर होटल स्टाफ इकट्ठा हो गया।
विज्ञापन


कारोबारी ने खाने में प्रतिबंधित गोमांस परोसे जाने की शिकायत 100 नंबर डॉयल करके पुलिस कंट्रोल रूम में कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हंगामे को शांत करके मीट को कब्जे में ले लिया। पूरी रात इसे लेकर होटल और पाकबड़ा थाने में गहमागहमी रही। मामला नामचीन होटल से जुड़ा था लिहाजा पुलिस पहले तो मामले को टालती रही लेकिन बाद में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

दिल्ली के कैटरर की कॉल पर पहुंची पुलिस, भरे गए सैंपल

- फोटो : demo pic
उधर, होटल के एक डायरेक्टर का कहना है कि हंगामा करने वाले राजेश्वर माथुर दिल्ली में कैटरर हैं और शराब के नशे में साजिश के तहत झूठे आरोप लगाकर हंगामा किया। ताकि होटल से उनका टाईअप हो सके। बकौल डायरेक्टर पहले कैटरर ने रात दो बजे रूम में ड्रिंक्स और खाना मांगा फिर थोड़ी से देरी होने पर भड़क गया। होटल डायरेक्टर का कहना है कि उन्होंने भी राजेश्वर माथुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

हमारे होटल में सभी चीजें लैब से टेस्टेड होती हैं। बीफ परोसने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। ग्राहक ने आधी रात में रूम में ड्रिंक्स और खाना मांगा था। जिसे पहुंचाने में कुछ देरी हुई तो वह नाराज हो गए। जिसे लेकर उनकी स्टाफ से कुछ कहासुनी हुई थी। सुबह में वह होटल को लिखकर दे गए हैं कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है, वह होटल की सेवाओं और सुविधाओं से खुश हैं। उन्होंने नशे में होने की बात कहते हुए अपनी गलती के लिए होटल से माफी भी मांगी है। 
-  होटल मालिक

नई दिल्ली में छतरपुर निवासी कारोबारी राजेश्वर माथुर ने रात में पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके होटल में बीफ परोसे जाने की शिकायत की थी। राजेश्वर की तहरीर पर होटल मैनेजमेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मीट का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि राजेश्वर माथुर ने होटल को समझौतानामा लिखकर दे दिया है, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है और नियमानुसार इसकी पूरी तफ्तीश की जाएगी।  
- तेजेंद्र यादव, इंस्पेक्टर पाकबड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें