फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beed Sarpanch Murder Case: 'जांच अधिकारी NHRC को सौंपें यातना की तस्वीरें'; एनसीपी सांसद सोनवणे ने की मांग

Tue, 04 Mar 2025 04:46 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के बीड में सरपंच की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सांसद बजरंग सोनवणे ने कहा, मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को सरपंच को दी गई यातना की तस्वीरें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को सौंपनी चाहिए।
विज्ञापन
बीड में सरपंच देशमुख के परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद बजरंग सोनवणे - फोटो : साभार फेसबुक@bajrangmanoharsonwane
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बीड में हुई सरपंच की नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझनी बाकी है। ताजा घटनाक्रम में इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों से सरपंच को दी गई यातना की तस्वीरें मांगी गई हैं। विपक्षी खेमे के सांसद  बजरंग सोनवणे ने कहा कि जांच अधिकारियों को क्रूरता की तस्वीरें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को सौंपनी चाहिए। सांसद के बयान से पहले मंगलवार को अहम घटनाक्रम में सत्ताधारी खेमे से जुड़े एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया।
विज्ञापन


NHRC को क्रूरता के साक्ष्य दिखाएं जांच अधिकारी
बता दें कि बीड के सांसद सोनवणे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार (NCP-SP) के सांसद हैं। मंगलवार को उन्होंने कहा कि बीड कलेक्टर और पुलिस को सरपंच संतोष देशमुख के साथ की गई क्रूरता के साक्ष्य एनएचआरसी को दिखाने चाहिए। उन्होंने सरपंच के भाई धनंजय देशमुख और अन्य स्थानीय लोगों से मासजोग गांव जाकर मुलाकात की।

मानवाधिकार आयोग बीड में क्ररता की जांच करेगा
सरपंच के परिजनों से मुलाकात के बाद सोनवणे ने पत्रकारों से कहा, 'मैंने सरपंच की हत्या के आठ दिन बाद इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की। मुझे पता था कि यह कैसे हुआ। आयोग ने बीड एसपी और कलेक्टर को एक पत्र लिखा। अब जांच अधिकारियों को तस्वीरें संलग्न कर आयोग को जवाब भेजना चाहिए। मानवाधिकार आयोग की एक टीम निश्चित रूप से जांच के लिए यहां आएगी।'
विज्ञापन


NHRC को कौन से सबूत सौंपने की बात हो रही है?
हत्या से संबंधित खूनी तस्वीरें और अदालती चार्जशीट के विवरण सामने आने के बाद विपक्ष ने मुंडे पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया, जिसके कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा। इन सबूतों के सामने आने के बाद हत्या से पहले की गई क्रूरताओं का खुलासा हुआ। जांच कर रही पुलिस ने आरोपपत्र में कहा है कि पिछले साल जब देशमुख को प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या की गई, तो हमलावरों ने 15 वीडियो रिकॉर्ड किए, आठ तस्वीरें खींची और दो वीडियो कॉल भी किए। ये वीडियो और तस्वीरें पिछले सप्ताह बीड की एक अदालत में पेश किए गए। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने इसे अपने आरोपपत्र का हिस्सा बनाया है। 

सरपंच की हत्या का मास्टरमाइंड कौन?
गौरतलब है कि बीड के मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को अगवा और प्रताड़ित किए जाने के बाद पिछले साल दिसंबर में मौत के घाट उतार दिया गया था। पिछले साल 9 दिसंबर को कथित तौर पर जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर जबरन वसूली की कोशिश हो रही थी। जांच में सामने आई बातों के मुताबिक वसूली रोकने का प्रयास करने के कारण देशमुख को अपनी जान गंवानी पड़ी। जांच अधिकारियों ने कुछ दिनों पहले धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच हत्या मामले में मास्टरमाइंड के रूप में नामित किया था। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें