फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायली पुलिसकर्मी लगातार कर रहे हैं केरल के इस शहर का दौरा, वजह बनी ये बात..

Sat, 29 Sep 2018 08:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल के एक गांव में लगातार इजराइली पुलिसकर्मियों को देखा जा सकता है। इजराइली पुलिसकर्मियों के इस गांव में आने की वजह गांव के दर्जी हैं। कन्नूर में एक सिलाई केंद्र है जहां इन पुलिस वालों की वर्दी सिलती है। जिले वालियावेलिचम में औद्योगिक पार्क में मारयन अपेरल में सैकड़ों दर्जी काम करते हैं जो पूरी तन्मयता से इस्राइली पुलिस बल के लिए वर्दी तैयार करते हैं।

विज्ञापन


वह दोहरी जेब वाली शर्ट तो सिलते ही हैं, बल्कि उन शर्ट की बाजू पर उनके परंपरागत प्रतीक भी लगाते हैं। स्थानीय दर्जी बीते करीब तीन वर्ष से इजरायली पुलिस को सालाना करीब एक लाख शर्ट की आपूर्ति करते हैं। थोडुफुजा के कारोबारी थॉमस ऑलीक्कल की कंपनी को कुवैत के दमकल विभाग और राष्ट्रीय गार्ड की वर्दी की आपूर्ति का भी ठेका मिला है।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अगर सबकुछ योजनानुसार चला तो मारयन अपेरल जल्द ही फिलीपीन की सेना के लिए भी वर्दी सिलना शुरू करेगी। इजरायली पुलिस की वर्दी के लिए कपड़ा अमेरिका से मंगवाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें