05:11 PM, 29-Jan-2020
बीटिंग रिट्रीट समारोह संपन्न, पहली बार गाया गया वंदे मातरम
दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह में शिरकत के लिए पहुंच गए हैं। गणतंत्र दिवस के तहत इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन, नार्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संसद भवन को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।
समारोह के चलते कई मार्ग बंद किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इन मार्गों से बचने की सलाद दी है। मंगलवार को बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल थी। इस कारण विजय चौक के आसपास शाम को लंबा जाम लग गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त एनएस बुंदेला के अनुसार बुधवार दोपहर दो बजे से लेकर रात साढ़े नौ बजे तक विजय चौक आम लोगों के लिए बंद रहेगा।