फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें आज की ट्रेन कल जाएगी

Thu, 08 Dec 2016 01:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
विज्ञापन
घने कोहरे ने पटरियों की धड़कनें धीमी कर दी है। ट्रेनें हर दिन लेट हो रही है। दिल्ली के स्टेशनों पर जहां ट्रेनें घंटों लेट पहुंच रही हैं वहीं यहां से जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें भी एक दिन बाद रवाना की जा रही है। जिन ट्रेनों को बुधवार को रवाना होना था उनमें से एक दर्जन से अधिक ट्रेनें  बृहस्पतिवार को भेजने का निर्णय लिया गया है। पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, वैशाली, शिवगंगा, पूर्वा, भागलपुर गरीब रथ समेत कई ट्रेनें बुधवार की जगह बृहस्पतिवार तड़के जाने के लिए निर्धारित की गईं।
विज्ञापन


इसके साथ ही 51 ऐसी ट्रेनें 4-12 घंटे की देरी से रवाना की गई। घने कोहरे के कारण बुधवार को रोहतक-नई दिल्ली-रोहतक ट्रेन समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गईं वहीं बृहस्पतिवार को नई दिल्ली-सिल्चर एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया है। आलम यह है कि कई ट्रेनें अपने नियत समय से 24 घंटे बाद रवाना की जा रही हैं। दिल्ली के स्टेशनों से बुधवार को 51 से अधिक ट्रेनें परिवर्तित समय से चलीं जबकि 81 ट्रेनों के देरी से चलने की सूचना है।

घंटों लेट चलने वाली में मुख्य रूप से पटना राजधानी (21 घंटे), वैशाली (19 घंटे), लिच्छवी (25 घंटे), बिहार संपर्क क्रांति (18 घंटे) शामिल हैं। परिवर्तित समय से चलने वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से आनंद विहार-भागलपुर ट्रेन है जो बुधवार को शाम 4:55 बजे जानी थी।
विज्ञापन


इसे बृहस्पतिवार सुबह 3 बजे जाने के लिए निर्धारित किया गया है। इसी तरह पूर्वा एक्सप्रेस बुधवार की जगह बृहस्पतिवार तड़के 4 बजे जाएगी तो नई दिल्ली-मनदुद्दीन व नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को सुबह पांच बजे जाने के लिए निर्धारित किया गया है। आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस सुबह छह बजे रवाना होगी। स्टेशनों पर बार-बार उद्घोषणा कर यह बताया जा रहा है कि एक बार फिर आपकी ट्रेन के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।

भुवनेश्वर राजधानी ट्रेन को 5.05 बजे की जगह पहले रात 8.50 बजे जाने के लिए तय किया गया था। लेकिन फिर इसके समय में परिवर्तन कर बताया गया कि यह ट्रेन देर रात 12.30 बजे
रवाना की जाएगी। इसी तरह कानपुर शताब्दी के समय में भी दो बार परिवर्तन किया गया। पटना राजधानी, सियालदाह राजधानी, हावड़ा राजधानी के यात्री भी बेहद परेशान हुए। इन सभी ट्रेनों का समय भी परिवर्तित होता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें