फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाइक पर चार, बिना हेल्मेट, कोई नहीं बचा

Sun, 08 May 2016 04:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : Getty
विज्ञापन
यूपी के बदांयू जिले के अंतर्गत इस्लामनगर के चंदौसी रोड पर शनिवार रात बोलेरो गाड़ी से टकराकर बाइक सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने इलाज को ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसा सिठौली गांव के पास हुआ। मरने वालों में तीन लोग गांव सिठौली के ही रहने वाले थे। खास बात यह है कि चारो में से एक भी हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


उघैती थाने के गांव करियामई निवासी परमेश्वरी (35) पुत्र बुधसेन की बहन सिठौली गांव में ब्याही है। शनिवार को परमेश्वरी यहां अपने भांजे की शादी में शामिल होने आया था। सिठौली के ही भगवान सिंह (30) पुत्र अमर सिंह, सूरजपाल (35) पुत्र कोमिल, जगवेंद्र (32) पुत्र प्रेमपाल पंजाब में परमेश्वरी के साथ नौकरी कर चुके थे। ऐसे में चारों के बीच दोस्ती थी। शनिवार रात करीब सात बजे परमेश्वरी बाइक से कुछ सामान खरीदने इस्लामनगर जा रहा था। उसने भगवान सिंह, सूरजपाल और जगवेंद्र को भी अपने साथ ले लिया। चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे।

सिठौली गांव से निकलने के बाद इस्लामनगर-चंदौसी रोड पर पेट्रोल पंप के पास इस्लामनगर की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी से इनकी बाइक टकरा गई। बताते हैं कि बाइक के साथ चारों लोग दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में परमेश्वरी, सूरजपाल और भगवान सिंह की मौके पर मौत हो गई। गंभीर घायल जगवेंद्र को इलाज के लिए परिवार वाले चंदौसी ले जा रहे थे, मगर रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। चालक मय बोलेरो गाड़ी के भाग गया। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से सिठौली में माहौल गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने रात में ही शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें