हैदराबाद रियासत के अंतिम शासक और दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत निजाम मीर उस्मान अली खान की आखिरी बेटी साहबजादी बशीरुन्निसा बेगम का मंगलवार को 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पुरानी हवेली स्थित अपने आवास पर उन्होंने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली।
उनके परिवार में अब उनकी इकलौती बेटी रशीदुन्निसा बची हैं। निजाम के पोते और निजाम फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवाब नजफ अली खान ने कहा, साहबजादी बशीरुन्निसा बेगम साहिबा का निधन परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है।