डॉ. ज्ञानवत्सलदास स्वामी
- फोटो : Amar Ujala
हाल ही में बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के संत डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी को अमेरिका में कई महत्वपूर्ण सम्मान से नवाजा गया। उन्हें अमेरिकी नेताओं, सीनेटरों, गवर्नरों, महापौरों सहित कई संस्थानों की ओर से कई सम्मान मिले। जुलाई 2025 में अपने आध्यात्मिक दौरे के दौरान उन्हें ये सम्मान मिले।
बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के प्रतिष्ठित संत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रेरक वक्ता डॉ. ज्ञानवत्सलदास स्वामी को ये सम्मान व्यक्तिगत विकास, नैतिकता, सद्भाव और सामुदायिक कल्याण पर उनके गहन प्रभाव की वजह से दिए गए हैं। आधुनिक चुनौतियों के लिए कालातीत मूल्यों और व्यावहारिक मार्गदर्शन के माध्यम से जीवन को ऊपर उठाने की उनकी क्षमता की सराहना की गई है।
बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) एक सामाजिक-आध्यात्मिक संगठन है, जो परम पावन महंत स्वामी महाराज के आध्यात्मिक नेतृत्व में दुनिया भर में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और मानवीय सेवाओं के माध्यम से समाज की बेहतरी के लिए समर्पित है।