फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के बाद लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें ये सूची

Sun, 15 Nov 2020 11:41 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंक (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो त्योहारी सीजन में देखकर बैंक जाएं क्योंकि दिवाली के बाद भी लगातार कई दिन तक बैंक बंद रहेंगे। 15 नवंबर के दिन बैंक की छुट्टी है क्योंकि इस दिन रविवार है, इसलिए पूरे देश में बैंकिंग कामकाज बंद रहेगा, इसके अलावा 16 नवंबर को भी कई राज्यों में बैकिंग सर्विस बंद रहेगी।

विज्ञापन


दिवाली के दो दिन बाद भी बैंक बंद
16 नवंबर यानि कि सोमवार को भैयादूज का त्योहार है तो इस दिन भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि नवंबर महीने में कई त्योहार हैं, इसलिए इस महीने बैंक की छुट्टियां काफी ज्यादा रहेंगी। दिवाली के बाद लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे और इसके बाद छठ के दिन भी बैंक बंद रहेंगे।

20 और 21 नवंबर को छठ की वजह से बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे और 22 नवंबर को रविवार की छुट्टी होने से देशभर में बैकिंग सेवा बंद रहेंगी। 

28, 29 और 30 को भी बंद रहेंगे बैंक
28 नवंबर को चौथा शनिवार है, इसलिए इस दिन बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। इसके बाद 29 नवंबर को रविवार होने की वजह से छुट्टी रहेगी। इसके बाद 30 नवंबर को गुरू नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है, जिसकी वजह से इस दिन भी बैंक की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन


नवंबर में कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

  • 15 नवंबर - रविवार, देशभर में बंद रहेंगे बैंक
  • 16 नवंबर - भैयादूज, चित्रगुप्त जयंती, विक्रम संवत न्यू ईयर डे। अहमदाबाद, बेलापुर, बंगलूरू, गंगटोक, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बंद रहेंगे बैंक।
  • 17 नवंबर - लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा। गंगटोक और इम्फाल में बंद रहेंगे बैंक।
  • 18 नवंबर - छठ पूजा और गंगटोक में बंद रहेंगे बैंक।
  • 20 नवंबर - छठ पूजा और पटना और रांची में बंद रहेंगे बैंक।
  • 21 नवंबर - छठ पूजा और पटना में बंद रहेंगे बैंक।
  • 28 नवंबर - चौथा शनिवार, पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक।
  • 29 नवंबर - रविवार, देशभर में बंद रहेंगे बैंक।
  • 30 नवंबर - गुरू नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा। बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बंद रहेंगे बैंक। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें