फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से बैंकों को 17000 करोड़ का नुकसान, केंद्र सरकार ने बताई वजह

Fri, 22 Dec 2017 09:39 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंक फ्रॉड
विज्ञापन
बीते वित्त वर्ष (2016-17) में धोखाधड़ी के कारण बैंकों को 16 हजार 789 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने एक सवाल के लिखित जवाब में शुक्रवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि 2016-17 के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में दर्ज की गई बैंक लूट, चोरी, डकैती और सेंधमारी की घटनाओं में लगभग 65.3 करोड़ रुपये की चोट पहुंची। इतना ही नहीं चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में ऐसे 393 मामले दर्ज किए जा चुके हैं जिससे 18.48 करोड़ रुपये की चोट पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें:  2000 रुपए का नोट बंद होगा या नहीं? वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिया बड़ा बयान

सरकार को उक्त जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दी गई थी जो धोखाधड़ी निगरानी रिपोर्ट्स पर आधारित थी। वहीं एक दूसरे सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पी. राधाकृष्ण ने बताया कि 500 और दो हजार की नकली (स्कैन या फोटोकॉपी) करेंसी भी हाल के दिनों में जब्त की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें