फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना खाते के भी मिलेगा डेबिट कार्ड, जानिए कैसे

Sat, 26 Nov 2016 08:00 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद सरकार कई विकल्पों पर काम कर रही है। अब प्लास्टिक मनी को बढ़ावा देने के लिए उन लोगों को डेबिट कार्ड देने जा रही है, जिन लोगों के पास बैंक खाता नहीं है। सरकार के निर्देश पर जल्द ही सभी बैंक यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी । इसे प्री रिचार्ज डेबिट कार्ड सेवा का नाम दिया गया है। इस कार्ड में एक तय राशि तक ही पैसा जमा होगा। लोग इसका इस्तेमाल प्लास्टिक मनी के तौर पर कर सकेंगे। 
विज्ञापन


केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की तरफ से यह भी कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति के परिवार में किसी शख्‍स के पास बैंक खाता है तो उससे इस कार्ड को लिंक कर दिया जाय। इसके लिए कार्ड प्राप्त करने वाले व्यक्ति को एक आवेदन देना होगा। इसमें एक सीमा तक राशि तय कर दी जाएगी।

एक अधिकारी के मुताबिक, अगर किसी के पिता या माता या किसी अन्य पारिवारिक सदस्य के नाम से कोई खाता है तो उसका कार्ड उस खाते से लिंक कर दिया जाएगा। अगर इस तरह का कोई खाता नहीं है तो उसे आधार कार्ड या कोई भी वैध पहचान पत्र के साथ आवेदन करना होगा। जैसा कि बैंक क्रेडिट कार्ड देते समय प्रक्रिया का पालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक खाते पर अधिकतम पांच कार्ड जारी होंगे

- फोटो : अमर उजाला
मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक इस योजना के तहत एक खाते पर अधिकतम पांच कार्ड ही जारी किए जा सकेंगे। इसके साथ ही नाबालिगों को भी प्री रिचार्ज डेबिट कार्ड देने की मंजूरी दी गई है। हालांकि, कार्ड के रिचार्ज की अधिकतम या न्यूनतम सीमा अभी तय नहीं की गई है लेकिन इसे बाद में तय किया जाएगा।

बड़े करेंसी नोट पर लगे प्रतिबन्ध के बाद लोग प्लास्टिक मनी के इस्तेमाल की तरफ अपना रूख तेजी से कर रहे है। वहीं सरकार की भी यही मंशा है की लोगों को पेपर मनी के इस्तेमाल से प्लास्टिक मनी की तरफ मोड़ा जाए जिससे भ्रष्टाचार, फेक करेंसी और कालेधन की जमाखोरी जैसी समस्याओं से जल्द निजात पाया जा सके। भारत जैसे बड़े अर्थव्यवस्था में कम समय में लोगों तक प्लास्टिक मनी के सही इस्तेमाल को लेकर जागरूकता न के बराबर है। सरकार ने बैंकिंग से जुड़े कई महत्वाकांक्षी योजनों की शुरुआत की जिससे आम जनता को बैंकिंग की मूलधारा से जोड़ा जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें