फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक घोटाले का आरोपी विजय माल्या नहीं डालेगा प्रत्यर्पण में अड़चन, जल्द वापसी को तैयार

Sun, 26 Aug 2018 02:43 AM IST
गुंजन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंक घोटाले का आरोपी विजय माल्या (फाइल फोटो)।
विज्ञापन

नौ हजार करोड़ रुपए के बैंक घोटाले का आरोपी शराब कारोबारी और पूर्व राज्य सभा सांसद विजय माल्या अब जल्द भारत आने को तैयार है। इस घोटाले में भगोड़ा घोषित हो चुके माल्या ने जांच एजेंसियों से गुपचुप बातचीत में कहा है अब वह प्रत्यर्पण की चल रही कार्रवाई में अपनी तरफ से कोई अड़चन नहीं डालेगा। हालांकि इसके लिए उसने कुछ शर्तें रखी है। लंदन के वेस्ट मिनिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में माल्य के प्रत्यर्पण पर 12 सितंबर को संभवता आखिरी सुनवाई होने वाली है। 

विज्ञापन


उच्च पदस्थ सरकारी सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि माल्या भारत की जेल के खराब हालात को अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ मुख्य हथियार बना रहा था। लेकिन सीबीआई ने वहां की अदालत को मुंबई के आर्थर रोड जेल की हालत के संबंध में खासा संतुष्ट कर दिया है। सीबीआई की ओर से जेल के बैरक नंबर 12 के दिए गए फोटो पर कोर्ट की असंतुष्टि के बाद 8 मीनट का एक वीडियो क्लीप भेजा गया है।

सूत्रों के मुताबिक वीडियो में कोर्ट की सारी आशंकाएं दूर की गई हैं। माल्या की लंदन की अदालत से मांग थी कि जेल में पांच सितारा सुविधा होनी चाहिए। सीबीआई अगली तारीख पर वीडियो के सहारे अदालत में औपचारिकत तौर पर बताएगा कि बैरक नंबर 12 अलग के बनाया हुआ सेल है जिसमें टीवी, वेस्टर्न ट्वायलेट और साफ सुथरे बिस्तर की पूरी सुविधा होगी।
विज्ञापन


बैरक का गेट पूरब दिशा की तरफ है जिससे धूप और हवा की कोई कमी नहीं। बैरक में लॉन है जिसमें वह खुले रुप से आ जा सकेगा। यहां सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है जिससे जेल में माल्या की जान को कोई खतरा नहीं होगा। लंदन की अदालत को भेजे गए वीडियों में ऐसे तकनीकी इंतजाम किए गए हैं जिससे कोई भी उसे नकली ना कह सके। 

हालांकि की सीबीआई ने 31 जुलाई को पिछले तारीख  पर अदालत को बताया था कि आर्थर रोड जेल और बैरक 12 अंतरराष्ट्रीय मानकों के पूरा करता है। लेकिन माल्या के वकील ने यह कह कर अदालत में अपना पक्ष रखा कि जेल को लेकर भारतीय एजेंसियों के दावों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसपर कोर्ट ने प्राकृतिक रोशनी में जेल के हरेक हिस्से का वीडियो जमा करने का आदेश दिया। 

सूत्रों ने बताया कि माल्या से बैकचैनल बातचीत में कहा गया है कि अगर वह भारत आने केबाद अदालत को सहयोग करता है और सभी तारीखों पर हाजिर होता है तो उसका केस जल्द से जल्द निबटा दिया जाएगा। माल्या की शर्त है कि अगर सजा होती है तब भी उसे बैरक नंबर 12 में ही रखा जाएगा। माल्या बैंक घोटाले केमामले में कानूनी कार्रवार्इ केलिए तैयार है। लेकिन मनी लाउंड्रिंग के आरोप को नहीं मान रहा। उसने वहां की अदालत में कहा है कि उसने कर्नाटक हाई कोर्ट में अपनी संपत्ति बेच कर कर्ज चुकाने की पेशकश की थी जिसे नजरअंदाज कर दिया गया है। 

सीबीआई के एक पूर्व निदेशक ने कहा कि अब माल्या के सामने भारत वापसी केअलावा कोई चारा नहीं है। शुरू में ही सीबीआई ने उसकेप्रत्यर्पण और गिरफ्तारी को लेकर ठोस केस तैयार किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा में के बीच भी उसकेप्रत्यर्पण पर कई बार बातचीत हो चुकी है। वह अबतक कानून की पेंचिदगियों का फायदा उठा रहा था। अब माल्या के राजीनामें का कोई मतलब नहीं। उसे आज नहीं तो कल भारत आना ही होगा। 
 
माल्या ने रखी शर्त
जांच एजेंसियों ने माल्या से कहा है कि अगर वह भारत आने के बाद सभी तारीखों पर अदालत में हाजिर होता है तो उसका केस जल्द से जल्द निपटा दिया जाएगा। माल्या की शर्त है कि सजा मिलने पर भी उसे बैरक नंबर 12 में ही रखा जाए। माल्या बैंक घोटाले के मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार है, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को नहीं मान रहा। उसने वहां की अदालत में कहा कि उसने अपनी संपत्ति बेच कर कर्ज चुकाने की पेशकश की थी, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें