फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: घुसपैठ रोकने के लिए बीएसएफ ने की गोलीबारी, बांग्लादेशी महिला की मौत

Tue, 22 Dec 2020 03:20 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को रोकने के लिए बीएसएफ जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में एक बांग्लादेशी महिला की मौत हो गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि घुसपैठ की कोशिश कर रहे लोगों के साथ हुए संघर्ष में अर्द्धसैनिक बल का एक जवान भी जख्मी हुआ है।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि बीएसएफ के जवानों ने सोमवार को देखा कि पखुरिया सीमा चौकी के पास से तीन-चार लोग बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं।


बयान के मुताबिक, गांव के पश्चिमी हिस्से में कुछ बदमाशों ने बीएसएफ के जवानों को उलझा लिया और तभी 8-10 लोग सीमा बाड़ के काफी करीब आ गए और बांग्लादेश की तरफ भागना शुरू कर दिया। बीएसएफ के कर्मियों ने उन्हें ललकारा और सीमा के दोनों तरफ के बदमाशों ने धारदार हथियार से जवानों पर हमला कर दिया तथा उन पर पथराव किया। 
विज्ञापन


बयान में बताया गया है कि बीएसएफ के जवानों ने आत्मरक्षा में बदमाशों पर दो गोलियां चलाई। उसमें बताया गया है, जब बदमाश मौके से भाग गए तो एक महिला बाड़ के करीब पड़ी मिली जिसके गोली लगी थी। पथराव में बीएसएफ के एक जवान के माथे पर चोट आई है।

बयान में बताया गया है कि घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और फिर उसे दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान बांग्लादेशी के तौर पर हुई है। बीएसएफ ने मामले की आगे की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें