फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: सीमा पर तस्करों ने किया बीएसएफ जवानों पर हमला, गोलीबारी में एक बांग्लादेशी की मौत 

Wed, 22 Dec 2021 12:26 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बीएसएफ जवानों द्वारा तस्करों को रोकने पर उन्होंने जवानों पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बांग्लादेशी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) की ओर से की गई गोलीबारी में एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हो गई। यह जानकारी बुधवार को बीएसएफ की ओर से दी गई। घटना मालदा जिले नवादा चौकी के पास की है। बताया गया कि, देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर कुछ बांग्लादेशी भारतीय सीमा में करीब 1.2 अंदर तक घुस आए। जवानों द्वारा रोकने पर दोनों तरफ के तस्करों ने उन पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। 

विज्ञापन


हमले के बाद भी बीएसएफ के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब तस्कर नहीं रुके तो जवानों ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में एक बांग्लादेशी घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक मोबाइल फोन, दो लोहे की रॉड और 197 बोतल फेंसेडिल कफ सिरप जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें