फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: करीमगंज में तीन बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, डिब्रूगढ़ में तलाशी अभियान के दौरान दो ग्रेनेड बरामद

Thu, 12 Sep 2024 01:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी

सार

असम में डिब्रूगढ़ जिले के एक गांव में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने दो ग्रेनेड बरामद किया। विशेष जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने देर रात करीब दो बजे मोरन इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
असम पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के करीमगंज जिले में तीन बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार कर उन्हें वापस उनके देश भेज दिया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरकार ने इसकी जानकारी दी। तीनों घुसपैठियों की पहचान सुमोन हुसैन, सुहाना खातून और ईवा अख्तर के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें तब गिरफ्तार किया गया जब वे त्रिपुरा से करीमगंज में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर बांग्लादेशी अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन


इस घटना पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी निगरानी रखते हुए असम पुलिस ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने में कामयाब रही। उन्हें तुरंत उनके देश वापस भेज दिया गया।" बता दें कि बांग्लादेश में पिछले महीने सियासी उथल-पुथल के बाद बीएसएफ ने पूर्वोत्तर में 1885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी निगरानी बढ़ा दी। असम पुलिस भी राज्य में अवैध प्रवेश को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।


डिब्रूगढ़ में दो ग्रेनेड बरामद
असम में डिब्रूगढ़ जिले के एक गांव में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने दो ग्रेनेड बरामद किया। विशेष जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने देर रात करीब दो बजे मोरन इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान एक बड़े पेड़ के नीचे छिपाकर रखे गए दो बोतल ग्रेनेड बरामद किए गए। डीजीपी जीपी सिंह ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें