फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: सलमान खुर्शीद के बयान पर हंगामा, भाजपा बोली- क्या हिंदुओं पर हमले के लिए भड़का रही कांग्रेस?

Wed, 07 Aug 2024 01:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

शहजाद पूनावाला ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस यह कह रही है कि बांग्लादेश के मुद्दे पर वह भारत सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि, अपने इस स्टैंड के उलट इंडिया गठबंधन के नेता कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, संजय राउत और महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तजा मुफ्ती लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद पर शहजाद पूनावाला का वार। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के इस बयान पर कि 'बांग्लादेश जैसी घटना भारत में भी घट सकती है', हंगामा खड़ा हो गया है। भाजपा ने सवाल किया है कि क्या सलमान खुर्शीद देश में किसी को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं? भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या सलमान खुर्शीद अपने बयान से किसी को भारत में हिंदुओं पर हमला करने के लिए उकसा रहे हैं? उन्होंने आरोप लगाया है कि राजनीतिक विरोध को देश विरोध के स्तर पर ले जाने की कोशिश की जा रही है।   
विज्ञापन


शहजाद पूनावाला ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस यह कह रही है कि बांग्लादेश के मुद्दे पर वह भारत सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि, अपने इस स्टैंड के उलट इंडिया गठबंधन के नेता कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, संजय राउत और महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तजा मुफ्ती लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद कह रहे हैं कि बांग्लादेश में जो हुआ, वह भारत में भी हो सकता है। पूनावाला ने पूछा है कि क्या यह किसी को भड़काने की कोशिश है, या इस तरह किसी को आइडिया देने की कोशिश की जा रही है? 

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कहती कुछ है, और करती कुछ और है। बांग्लादेश के मुद्दे पर उसके दोहरे मापदंड सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस कल तक बांग्लादेश को भारत से बेहतर बताती थी, वह पड़ोसी देश को हैप्पीनेस इंडेक्स और आर्थिक मामलों में बेहतर बताती थी, लेकिन आज वह (कांंग्रेस) कह रही है कि बांग्लादेश बर्बाद हो गया है और भारत भी उसी रास्ते पर जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की कथनी-करनी का अंतर्विरोध सामने आ गया है। 
विज्ञापन


सलमान खुर्शीद ने क्या कहा था
मंगलवार को एक पुस्तक विमोचन के अवसर पर सलमान खुर्शीद ने कथित तौर पर यह कहा था कि बांग्लादेश जैसी हिंसक घटनाएं भारत में भी हो सकती हैं। कथित तौर पर सलमान खुर्शीद ने कहा था कि कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में ऊपरी तौर पर सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा है, लेकिन निचले स्तर पर ऐसा नहीं है। उन्होंने शाहीन बाग जैसी घटनाओं का भी उल्लेख किया था और इसे एक असफल प्रयास बताया था। कथित तौर पर इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए थे जिसको लेकर सियासत गर्म हो गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें