एजेंसी / अजमेर। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को अजमेर में स्थित 12वीं शताब्दी के सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की और चादर भी चढ़ाई। भारत आईं बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के 26 सदस्यीय दल में पांच मंत्री भी हैं, जिनके साथ वे हेलीकॉप्टर से अजमेर पहुंचीं।
सुबह के 10:30 बजे वह दरगाह पहुंचीं और उन्हें लेने के लिए वहां पर दरगाह की अंजुमन समिति के अधिकारी आए। हसीना ने वहां पर 15 मिनट तक जियारत की और लगभग एक घंटे तक रुकी रहीं। इससे पहले जनवरी, 2013 में हसीना अपने परिवार के साथ दरगाह में आ चुकी हैं।