खरगे ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, 'हिन्दू समुदाय के एक बड़े नेता भाबेश चंद्र रॉय की क्रूरतापूर्ण हत्या इस बात का सबूत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के साथ मुस्कुराने वाली बैठक विफल रही।'
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के एक बड़े नेता की हत्या पर पीएम मोदी को घेरा है। इसके साथ ही खरगे ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को 1971 के मुक्ति संग्राम की याद दिलाई है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने कहा, बांग्लादेश में लगातार धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हमारे हिंदू भाई-बहनों पर अत्याचार हो रहा है।
विज्ञापन
खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
खरगे ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, 'हिन्दू समुदाय के एक बड़े नेता भाबेश चंद्र रॉय की क्रूरतापूर्ण हत्या इस बात का सबूत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के साथ मुस्कुराने वाली बैठक विफल रही।' उल्लेखनीय है कि ढाका से लगभग 330 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में दिनाजपुर के बसुदेवपुर गांव में रहने वाले 58 वर्षीय भाबेश चंद्र रॉय की हत्या कर दी गई है। बाइक सवार बदमाशों ने घर से उनका अपहरण कर लिया था। बाद में उनका शव बरामद हुआ।
मुक्ति संग्राम की दिलाई याद
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'संसद में दिए गए भारत सरकार के उत्तर के अनुसार, दो महीनों में ही हिन्दुओं पर 76 हमले हुए, जिसमें 23 हिन्दू मारे गए। अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों पर भी हमले जारी हैं। खरगे ने कहा कि 'हाल ही में बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के बारे में एक बेहद निंदनीय और निराशजनक टिप्पणी की थी। बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, मानवाधिकार हनन और 1971 के मुक्ति संग्राम की स्मृतियों को जो खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, वो भारत व बांग्लादेश के रिश्तों को कमजोर करने की कोशिश है। 1971 से लेकर आज तक, भारत ने हमेशा बांग्लादेश के सभी लोगों की शांति और समृद्धि चाही है, इसी में उपमहाद्वीप की भलाई है।'