सार
बांग्लादेश में आम चुनाव फरवरी में होने वाले है। इस चुनाव को लेकर भारत का क्या रुख है? इस बात को पर पड़ोसी देश अपनी नजर बनाएं हुए है। ऐसे में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इससे संबंधित सभी सवाल और इस चुनाव को लेकर भारत का रुख और संदेश साफ कर दिया। आइए जानते है कि बांग्लादेशी पत्रकारों से बातचीत के दौरान मिस्री ने क्या-क्या कहा?
बांग्लादेशी पत्रकारों से बात करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री
- फोटो : ANI
बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में आम चुनाव होने है। इस बात पर बांग्लादेश के साथ-साथ आसपास के कई देशों में चर्चा तेज है। ऐसे में भारत ने भी एक अच्छे पड़ोसी होने के नाते इस चुनाव को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। भारत ने साफ कहा है कि वह बांग्लादेश में जल्द से जल्द मुक्त, निष्पक्ष और सभी पक्षों को शामिल करने वाले चुनाव कराने के पक्ष में है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को यह भी स्पष्ट किया कि भारत बांग्लादेश की जनता द्वारा चुनी गई किसी भी सरकार के साथ काम करने को तैयार है।
बांग्लादेश से आए पत्रकारों के एक दल से बातचीत के दौरान मिस्री ने कहा कि हम बांग्लादेश में होने वाले चुनावों को लेकर आश्वस्त हैं और उम्मीद करते हैं कि ये जल्द ही होंगे। हम उस किसी भी सरकार के साथ काम करेंगे, जिसे बांग्लादेश की जनता चुनेगी। इसके साथ ही जब उनसे भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय व्यापार में आई रुकावट पर सवाल किया गया, तो मिस्री ने कहा कि यह बांग्लादेश की आंतरिक नीतियों के कारण हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत गंगा जल संधि को फिर से नवीनीकरण करने और तीस्ता नदी जल बंटवारे जैसे सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।