16 दिसंबर को समारोह में बांग्लादेश के एक प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने की संभावना है। हालांकि प्रतिनिधिमंडल में कितने मुक्ति योद्धा या अधिकारी होंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस मौके पर फोर्ट विलियम में विजय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले युद्ध के दिग्गज कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बांग्लादेश का एक प्रतिनिधिमंडल 16 दिसंबर को कोलकाता के फोर्ट विलियम में होने वाले विजय दिवस समारोह में भाग ले सकता है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि समारोह में मुक्ति योद्धा भी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
ये वो योद्धा हैं, जिन्होंने 1971 में पूर्वी पाकिस्तान की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना के सामने पूर्वी पाकिस्तान के 93,000 सैनिकों ने आत्म-समर्णप कर दिया था। इसके साथ ही बांग्लादेश का जन्म हुआ था। मुक्ति योद्धाओं का प्रतिनिधिमंडल हर साल भारतीय सेना के पूर्वी कमान की ओर से कोलकाता में आयोजित होने वाले विजय दिवस समारोह में भाग लेता है।
रक्षा सूत्रों ने कहा कि 16 दिसंबर को समारोह में बांग्लादेश के एक प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने की संभावना है। हालांकि प्रतिनिधिमंडल में कितने मुक्ति योद्धा या अधिकारी होंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सेना की पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस पर कई कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर हाल ही में मेजर जनरल मोहित सेठ ने कहा था कि 16 दिसंबर को फोर्ट विलियम में विजय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा था कि 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले युद्ध के दिग्गज कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना को हराने वाले 1971 के युद्ध नायकों के लिए कोलकाता के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में एक सैन्य टैटू भी आयोजित किया जाएगा।