फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले रही बांग्लादेश सशस्त्र बल की टुकड़ी, कर्नल ने आमंत्रण के लिए किया धन्यवाद

Sun, 24 Jan 2021 02:44 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बांग्लादेश के कर्नल एमडी मोहताशिम हैदर चौधरी - फोटो : ani
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड 2021 में भाग लेने के लिए बांग्लादेश सशस्त्र बल की टुकड़ी भारत पहुंची है। यह पहली बार है जब कोई बांग्लादेशी टुकड़ी भारत के गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले रही है।

विज्ञापन


राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने से पहले बांग्लादेशी टुकड़ी का नेतृत्व करने वाले बांग्लादेश के कर्नल एमडी मोहताशिम हैदर चौधरी ने कहा कि वह सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। साथ ही कहा कि, 'इस अवसर पर हमें आमंत्रित करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम बहुत खुश हैं।'
 

साथ ही उन्होंने बताया कि परेड में बांग्लादेश के कुल 113 सदस्य भाग लेंगे, जिनका नेतृत्व दो लेफ्टिनेंट करेंगे। उनमें से एक लेफ्टिनेंट मार्चिंग दल का नेतृत्व करेगा और दूसरा बैंड की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगा।
विज्ञापन

 

ढाका में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि यह हमारे गणतंत्र के 70 वर्षों में केवल तीसरी बार है जब हमारी परेड में एक विदेशी सैन्य टुकड़ी ने भाग ले रही है। साथ ही यह दल अपने प्रस्थान से पहले 28 और 29 जनवरी को आगरा और अजमेर के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें