फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: 2002 मस्जिद विस्फोट मामले का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

Tue, 24 Mar 2020 03:33 PM IST
आसिम खान पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बांग्लादेश में 2002 में एक मस्जिद में तीन विस्फोट करने के सिलसिले में वांछित एक व्यक्ति को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने 42 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया जो मस्जिद के अंदर एक और बाहर दो विस्फोट करने की घटना में शामिल था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन तीन बम धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। ये विस्फोट कोलारुआ पुलिस थाना क्षेत्र के इलिसपुर में हुए थे। अधिकारी ने बताया कि शख्स की पहचान मोफजल हुसैन उर्फ मोफा अली गाजी उर्फ मफीजुल मंडल के रूप में हुई है जो मूल रूप से बांग्लादेश के खुलना राज्य का रहने वाला है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से पड़ोस के नवी मुंबई में तुर्भे में रह रहा था और कुछ फुटकर का काम कर रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें