फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु: गर्लफ्रेंड के साथ खुद का वीडियो पोर्न वेबसाइट्स पर देख दंग रह गया युवक, जानें फिर क्या हुआ?

Mon, 31 Jan 2022 12:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बेंगलुरु के आस्टिन टाउन इलाके के बीपीओ कर्मचारी इस युवक ने पुलिस में शिकायत कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है। इस शिकायत पर बेंगलुरु की सेंट्रल सीईएन क्राइम ब्रांच पुलिस ने 24 जनवरी को अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया। 
 
विज्ञापन
spy camera
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की हाईटेक सिटी बेंगलुरु से हैरान करने वाली खबर आई है। 25 साल का एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अंतरंग पलों का वीडियो एक पोर्न वेबसाइट्स पर देख दंग रह गया। उसका कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने यह वीडियो क्लिप अपलोड की है। 
विज्ञापन


बेंगलुरु के आस्टिन टाउन इलाके के बीपीओ कर्मचारी इस युवक ने पुलिस में शिकायत कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है। इस शिकायत पर बेंगलुरु की सेंट्रल सीईएन क्राइम ब्रांच पुलिस ने 24 जनवरी को अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया। 

बीपीओ कर्मचारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह और उसकी गर्लफ्रेंड ने कुछ सप्ताह पूर्व बेंगलुरु की एक होटल में कुछ वक्त बिताया था। कुछ शरारती तत्वों ने उन पलों को गुप्त कैमरे के जरिए इसे रिकॉर्ड कर लिया और विभिन्न पोर्न साइट्स पर अपलोड कर दिया। 
विज्ञापन


युवक का कहना है कि उसे इस बारे में तब पता चला जब उसने 21 जनवरी को ऐसी एक साइट खोली तो अपना ही वीडियो देख हैरान रह गया। बाद में कई अन्य साइट्स पर भी यह वीडियो नजर आया।  पुलिस ने कहा कि अपलोड किए गए वीडियो में युवक युवती के चेहरे धुंधले किए गए हैं। 

युवक ने अपने सीने पर जन्म से मौजूद निशान आदि के आधार पर दावा किया है कि यह वीडियो उसी का है। पुलिस को शक है कि यह वीडियो गुप्त रूप से रिकॉर्ड नहीं किया गया है, क्योंकि इसमें विभिन्न कोणों से ली गई तस्वीरें हैं। केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच जारी है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें