बंगलूरू पुलिस की गिरफ्त में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज व सिम कार्ड मामले के आरोपी
- फोटो : ani
बंगलुरू पुलिस ने सैन्य गुप्तचर विभाग की सूचना पर सिम बॉक्स मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने बताया कि नौ आरोपियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 109 सिम बॉक्स में 3000 से ज्यादा सिम कॉर्ड्स जब्त किए गए हैं।
छह गैर कानूनी टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़
बता दें, बंगलूरू पुलिस की आतंकवाद विरोधी शाखा ने सैन्य गुप्तचर विभाग के साथ समन्वय कर रही है और अब तक छह गैरकानूनी टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है। एक्सचेंज में 960 सिम कार्ड के साथ 30 सिम बॉक्स इस्तेमाल किए जा रहे थे। बुधवार को पकड़े गए इब्राहिम पुल्लाट्टी केरल में मलप्पुरम का रहने वाला है और गौतम बी. विश्वनाथ तमिलनाडु के तिरुपुर का निवासी है। अपनी गैरकानूनी गतिविधि को अंजाम देने के लिए दोनों ने शहर के छह इलाकों में सिम बॉक्स रखे थे।
इसके पहले गैरकानूनी टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले सरगना इब्राहिम को सीधे-साधे लोगों के फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल कर सैकड़ों सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गय था।। इसके अलावा शहर में गैरकानूनी टेलीफोन एक्सचेंज के संबंध में एक हवाला आपरेटर को भी गिरफ्तार किया गया।