पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यसभा सांसद नागेंद्रनाथ रॉय उर्फ अनंत महाराज से ‘बंग विभूषण’ सम्मान वापस लेकर रद्द कर दिया। यह सम्मान उन्हें इसी साल के फरवरी में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था। राज्य के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने गुरुवार को इसे रद्द करने का आदेश जारी किया। आईए जानतें हैं कि शुभेंदु सरकार ने यह फैसला क्यों लिया है?
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने गुरुवार को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बंग विभूषण' को वापस ले लिया और रद्द कर दिया। यह सम्मान पहले पार्टी के राज्यसभा सांसद नागेंद्रनाथ रॉय (जिन्हें अनंत महाराज के नाम से भी जाना जाता है) को दिया गया था, लेकिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में उनके कथित अपमानजनक बयानों के कारण इसे वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने क्या निर्देश दिया?
यह कदम तब उठाया गया जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को निर्देश दिया कि वे सोशल मीडिया पर नेताजी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी समेत सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि कानून सांसदों, विधायकों और सरकारी अधिकारियों पर समान रूप से लागू होगा।
सम्माने वापस लेने का वजह क्या है?
अधिकारी ने पुलिस को यह निर्देश तब दिया, जब कुछ दिन पहले ही अनंत महाराज ने नेताजी को युद्ध अपराधी बताया था। इसके साथ ही भारत की आजादी की लड़ाई में उनकी लीडरशिप और आजाद हिंद फौज की भूमिका पर सवाल उठाए थे। रॉय राज्य के उत्तरी हिस्से में कूचबिहार से आते हैं और राजबंशी समुदाय के नेता हैं।
विज्ञापन
रॉय को यह सम्मान 21 फरवरी, 2026 को कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था। राज्य के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने गुरुवार को इस पुरस्कार को रद्द करने का आदेश जारी किया।