फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड में बेमियादी बंद से जनजीवन ठप

Tue, 14 Feb 2017 07:21 AM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोहिमा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
शहरी निकायों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का विरोध कर रहे जनजातीय संगठनों की अपील पर सोमवार से नगालैंड में शुरू बेमियादी बंद की वजह से आम जनजीवन ठप हो गया है। हालांकि बंद के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। राज्य सरकार ने बंद के दौरान सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए हैं। सरकारी सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


नगालैंड ट्राइब्स एक्शन कमेटी और ज्वायंट एक्शन कमेटी ने मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग को इस्तीफे के लिए शनिवार तक का अल्टीमेटम दिया था। उसकी समय सीमा पार होने के बाद इन संगठनों ने अपना आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। उसी के तहत आज से बेमियादी बंद की अपील की गई है। राजधानी कोहिमा व राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर दीमापुर में बंद का भारी असर नजर आया। यहां तमाम दुकानें, बाजार, स्कूल-कालेज और सरकारी व गैर-सरकारी दफ्तर बंद रहे। 

आम लोग भी सड़कों पर नहीं नजर आए। ज्वायंट एक्शन कमेटी के प्रवक्ता डी. कोन्याक ने कहा कि हमने अपनी स्थिति साफ कर दी है। मुख्यमंत्री के इस्तीफा नहीं देने तक हम चुप नहीं बैठेंगे। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के अलावा राज्य के तमाम लोग महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें