फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईवे पर ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 8 की मौत

Tue, 14 Feb 2017 07:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, संतकबीरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
यूपी के संतकबीरनगर में हाईवे पर देर रात 12 बजे हुए एक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। यहां चुरेब ओवरब्रिज के पास एक एंबुलैंस हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। एंबुलेंस में देवरिया के एक मरीज को लखनऊ ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


देवरिया के भाटपाररानी के रामचंद्र की तबीयत खराब थी। परिवार के लोग उन्हें गोरखपुर के गोरखनाथ अस्पताल से एंबुलेंस से लेकर लखनऊ के लिए निकले थे। रात करीब 12 बजे एंबुलेंस खलीलाबाद कोतवाली इलाके के चुरेब के पास पहुंची थी। यहां ओवरब्रिज के पास एंबुलेंस हाईवे पर पहले से खड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी। हाईवे पर तेज आवाज सुनकर उधर से गुजर रहे लोग रुककर मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस हादसे में एंबुलेंस में मौजूद सभी आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। 

घटना के बाद हाईवे से गुजर रही गाड़ियां रुक गईं। इससे एक लेन पर आवागमन बाधित हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में कांटे चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर आए। उसके बाद डीएम और एसपी भी पहुंचे। डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि जिस रामचंद्र का इलाज कराने लोग एंबुलेंस से लेकर लखनऊ जा रहे थे, वह देवरिया के भाटपार रानी के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें