भारत ने 59 चाइनीज एप पर प्रतिबंध लगा दिया था। भारत के बाद अन्य देशों में भी चीनी एप पर प्रतिबंध की मांग जोर पकड़ने लगी है। मोबाइल एप के अलावा दुनियाभर में और भी कई चीजों पर प्रतिबंध है। खाने-पीने, मनोरंजन और लाइफ स्टाइल से लेकर अन्य कई चीजें कई देशों में प्रतिबंधित हैं। हम आपको बता रहे हैं कि कहां पर क्या प्रतिबंधित है?
कहां किस चीज पर प्रतिबंध
- कनाडा में 2004 से बच्चों के वॉकर चलाने पर पाबंदी लगी हुई है। इसलिए अब यहां के बच्चों को वॉकर के बजाय पुराने पारंपरिक तरीकों से चलना सिखाया जाता है।
- ईरान की सरकार ने वेस्टर्न हेयर कट कराने पर पाबंदी लगा रखी है। यहां के बाल काटने वाले किसी भी तरह का वेस्टर्न हेयर कट नहीं करते हैं।
- ग्रीस में वीडियो गेम पर प्रतिबंध है।
- यहां इलेक्ट्रॉनिक गेम्बलिंग मशीनों के खिलाफ कानून है जिसके तहत गेम खेलने वालों पर कार्रवाई की जाने लगी। हालांकि, बाद में यूरोपियन यूनियन के हस्तक्षेप के बाद इस लॉ को थोड़ा लचीला बनाया।
- सिंगापुर की सरकार ने 1992 के बाद से च्युइंगम के आयात और बिक्री पर रोक लगा रखी है। सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए यह पाबंदी लगाई गई है। खुले में च्युइंगम थूकने पर 500 डॉलर का जुर्माना है।
- डेनमार्क में बच्चों का नाम अपनी पसंद से रखना मना है। यहां की सरकार ने 24 हजार नामों की लिस्ट जारी की हुई है। परिजनों को इन्हीं नामों में से कोई एक चुनना होता है। नया नाम रखने के लिए विशेष अनुमति लेना होती है।
- मलयेशिया में 2011 से पीले वस्त्र पहनने पर पूरी तरह से पाबंदी है। सरकार के अनुसार इस रंग का उपयोग विपक्षी कार्यकर्ता करते हैं। कपड़ों के अलावा उन्य पीले उपकरण का इस्तेमाल भी मना है।