फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balasore Train Accident: सीबीआई जांच में एक स्टाफ के फरार होने की खबर पर रेलवे ने दिया जवाब, कही बड़ी बात

Tue, 20 Jun 2023 02:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि एक जूनियर इंजीनियर परिवार समेत फरार है। सोशल मीडिया पर यह खबर ट्रेंड भी कर रही है। 
विज्ञापन
ट्रेन हादसा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालासोर ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। ऐसी खबरें चल रही हैं कि बहानगा बाजार स्टेशन का एक स्टाफ जांच के दौरान अपने परिवार समेत फरार है। अब इसे लेकर रेलवे की तरफ से बयान जारी किया गया है। रेलवे ने कहा है कि कोई स्टाफ फरार नहीं है और ये खबर गलत है। दक्षिण पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि बाहनगा बाजार स्टेशन का एक स्टाफ लापता है लेकिन यह खबर गलत है। पूरा स्टाफ मौजूद है और जांच में सहयोग कर रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि एक सिग्नल इंजीनियर परिवार समेत फरार है। सोशल मीडिया पर यह खबर ट्रेंड भी कर रही है। 

विज्ञापन




मीडिया में चल रहीं हैं खबरें
बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सोरो सेक्शन के सिग्नल इंजीनियर आमिर खान अपने परिवार समेत फरार हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया कि सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची थी तो सिग्नल इंजीनियर का घर बंद था, जिसे सीबीआई द्वारा सील कर दिया गया। अब रेलवे ने इन खबरों को खारिज कर दिया है और कहा है कि सभी स्टाफ जांच में सहयोग कर रहा है और स्टाफ के फरार होने वाली खबर गलत है।  

288 लोगों की हुई थी मौत
बता दें कि बीती 2 जून को ओडिशा के बालासोर में  हुए भयंकर ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई थी और 1208 लोग घायल हुए थे। घटना ओडिशा के बहानगा बाजार स्टेशन पर हुई थी। सरकार ने घटना की जांच सीबीआई को सौंपी थी। सीबीआई ने बहानगा बाजार स्टेशन को सील कर दिया था। इंटरलॉकिंग सिस्टम में कथित छेड़छाड़ के आरोप भी लगे थे। यही वजह है कि सीबीआई जांच में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें