फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकोट हमले पर पहला आधिकारिक बयान, वीके सिंह बोले- 250 की संख्या महज अनुमान है

Tue, 05 Mar 2019 01:23 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
vk singh - फोटो : PTI
विज्ञापन
बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान का बचाव किया है। वीके सिंह ने कहा कि बालकोट में 250 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा अनुमान पर आधारित है इसकी पुष्टि नहीं हो सकती है।
विज्ञापन




झारखंड की राजधानी रांची में मौजूद वीके सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई के बारे में बताया, "वहां 250 आतंकवादी मारे गए। हमला सिर्फ एक जगह पर हुआ। लक्ष्य को बहुत सावधानी से चुना गया था। यह रिहाइशी इलाके से दूर था ताकि नागरिकों की जान नहीं जाए।"
विज्ञापन


बालाकोट हमले में 250 आतंकियों के मारे जाने के अमित शाह के बयान का बचाव करते हुए वीके सिंह ने कहा, "हवाई हमले में 250 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। यह आंकड़ा इस पर आधारित था कि उस इमारतों में हमले के समय कितने लोग मौजूद थे। यह एक अनुमान है। वह यह नहीं कह रहे हैं कि इस आंकड़े की पुष्टि हुई है। वह कह रहे हैं कि इतने लोग मारे गए होंगे।" 
 
बता दें कि  दिग्विजय सिंह ने सुबह ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी से बालाकोट हमले में मारे गए आतंकवादियों के बारे में भी पूछा था। जिसके जवाब में वीके सिंह ने यह जानकारी दी। यह सरकार के तरफ से पहला आधिकारिक बयान है।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री से पूछे कई सवालों में यह भी पूछा, "प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गए। भाजपा अध्यक्ष कहते हैं 250 मारे हैं। योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गए और आपके मंत्री एसएस आहलूवालिया कहते एक भी नहीं मरा। आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है।" 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें