Bajrang Dal: गुरुवार को बंतवाल तालुक में नेत्रावती नदी में राजेश पुजारी का शव बरामद हुआ। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।
कर्नाटक के मेंगलुरु में एक बजरंग दल कार्यकर्ता की लाश नेत्रावती नदी में मिली है। स्थानीय लोगों ने पुराने पानेमंगलुरु पुल पर एक बाइक को लावारिस हालत में देखा था। जिसके बाद पुलिस ने नदी में तलाश की तो बजरंग दल कार्यकर्ता की लाश नदी में पाई गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खबर के अनुसार, दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुक के सजिपा इलाके के निवासी राजेश पुजारी एस (36 वर्ष) बजरंग दल के कार्यकर्ता थे। गुरुवार को बंतवाल तालुक में नेत्रावती नदी में राजेश पुजारी का शव बरामद हुआ। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि कर्नाटक का मंगलुरु जिला सांप्रदायिक हिंसा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है और यहां पहले बजरंग दल कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले सामने आए हैं। साल 2015 में भी एक बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया था। हत्या के इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद अनीस, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद अब्दुल राशिद को गिरफ्तार किया था।