फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajrang Dal: मेंगलुरु की नेत्रावती नदी में मिली बजरंग दल कार्यकर्ता की लाश

Thu, 12 Jan 2023 03:17 PM IST
नितिन गौतम मेंगलुरु, अमर उजाला न्यूज डेस्क

सार

Bajrang Dal: गुरुवार को बंतवाल तालुक में नेत्रावती नदी में राजेश पुजारी का शव बरामद हुआ। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मेंगलुरु में एक बजरंग दल कार्यकर्ता की लाश नेत्रावती नदी में मिली है। स्थानीय लोगों ने पुराने पानेमंगलुरु पुल पर एक बाइक को लावारिस हालत में देखा था। जिसके बाद पुलिस ने नदी में तलाश की तो बजरंग दल कार्यकर्ता की लाश नदी में पाई गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


खबर के अनुसार, दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुक के सजिपा इलाके के निवासी राजेश पुजारी एस (36 वर्ष) बजरंग दल के कार्यकर्ता थे। गुरुवार को बंतवाल तालुक में नेत्रावती नदी में राजेश पुजारी का शव बरामद हुआ। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि कर्नाटक का मंगलुरु जिला सांप्रदायिक हिंसा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है और यहां पहले बजरंग दल कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले सामने आए हैं।  साल 2015 में भी एक बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया था। हत्या के इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद अनीस, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद अब्दुल राशिद को गिरफ्तार किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें