फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हापुर हिंसा: ‘कर्नाटक में बजरंगबली ने मदद नहीं की, तो महाराष्ट्र में औरंगजेब चाहिए’, राउत का BJP पर निशाना

Thu, 08 Jun 2023 11:25 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि कोल्हापुर में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा मेरी जानकारी के अनुसार इस झड़प में कोल्हापुर के लोग शामिल नहीं थे। बाहर के लोगों को स्थिति बिगाड़ने के लिए लाया गया था।
विज्ञापन
Sanjay Raut - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर दो जिलों में तनाव है। पहली घटना कोल्हापुर में हुई जहां मंगलवार को कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट किया था। इसके खिलाफ बुधवार को बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। इससे पहले मंगलवार को अहमदनगर में पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। यहां औरंगजेब के समर्थन में हुई एक रैली के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया गया था। अब इसी मामले पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने इशारों में भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बजरंगबली ने आपकी मदद नहीं की। तो आपको महाराष्ट्र में औरंगजेब चाहिए। साथ ही शिंदे-फडणवीस की सरकार पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


झड़प में कोल्हापुर के लोग शामिल नहीं

संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि कोल्हापुर में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा मेरी जानकारी के अनुसार इस झड़प में कोल्हापुर के लोग शामिल नहीं थे। बाहर के लोगों को स्थिति बिगाड़ने के लिए लाया गया था। वहीं, उन्होंने शिंदे-फडणवीस की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पूछा कि जबसे आपकी सरकार सत्ता में आई है तबसे ऐसा बार-बार क्यों हो रहा है?


चुनाव जीतने के लिए औरंगजेब की जरूरत

उन्होंने आगे कहा कि आप हिंदुत्व की बात करते हैं तो क्या आपका हिंदुत्व इतना कमजोर है कि किसी शहर में किसी की फोटा कार्यक्रम में उछाल दिया तो आपका हिंदुत्व खतरे में आ गया। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि औरंगजेब को दफनाए हुए महाराष्ट्र में चार सौ साल बीत गए हैं। चार सौ साल बीतने के बाद भी चुनाव जीतने के लिए आपको औरंगजेब लगता है। इसकी वजह यह है कि कर्नाटक में बजरंग बली ने आपकी कोई मदद नहीं की। इसलिए आपको यहां औरंगजेब की जरूरत है। आखिर किस तरह की राजनीति आप लोग महाराष्ट्र में करने जा रहे हैं। आपके आसपास के लोग ही दंगे करने वाले हैं। सबसे पहले आप उनको कंट्रोल करिए। सही मायने में राज्य की जनता के लिए कुछ करना चाहते हैं तो यह दंगे रुकवाइये।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Maharashtra: कोल्हापुर और अहमदनगर में क्यों हो रहा बवाल, महाराष्ट्र के दो जिलों में हिंसा के पीछे की वजह क्या?

विज्ञापन

23 जून को होगी बैठक

इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों से 23 जून को पटना में होने वाली विपक्ष की बैठक पर भी बात की। संजय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हम सब वहां मौजूद होंगे। उद्धव ठाकरे, शरद पवार मेरे साथ जा रहे हैं। देश के सभी प्रमुख नेता (विपक्ष के) वहां जाएंगे और 2024 की योजना बनाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें