भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बैजयंत जय पांडा ने बॉलीवुड हस्तियों को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है। उनका कहना है कि बॉलीवुड की कुछ हस्तियों के संपर्क पाकिस्तान और आईएसआई से हैं। इतना ही नहीं इन हस्तियों पर शिकंजा कसने के लिए कागजी कार्रवाई चल रही है।
हालांकि अपने ट्वीट में पूर्व लोकसभा सांसद ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। जैसे ही उन्होंने यह ट्वीट किया इंटरनेट पर उत्सुक लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुछ यूजर्स ने पांडा से बॉलीवुड की ऐसी हस्तियों के नाम उजागर करने और उनसे जुड़े तथ्य सामने लाने की अपील की। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एएनआई) से कराने का सुझाव दिया।