फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नस्लभेद का शिकार हुए जोफ्रा आर्चर

Thu, 23 Jul 2020 10:09 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर बायो सिक्योर प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण जब क्वारंटीन में थे, तब उन्हें सोशल मीडिया पर नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। आर्चर ने कहा कि इन सब चीजों से बचने के लिए मैंने बीते कुछ दिनों में कई सोशल मीडिया प्रोफाइल को अनफॉलो और म्यूट कर दिया है।

विज्ञापन


आर्चर का कोरोना वायरस का दूसरा परीक्षण भी नेगेटिव आया। इसके बाद वो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए मंगलवार को इंग्लैंड की टीम से जुड़ गए। आर्चर पहले टेस्ट के बाद अपने घर चले गए थे। इस तरह से उन्होंने जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन किया था, जिसके चलते उन्हें दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया गया था।

आर्चर ने डेली मेल में लिखे अपने कॉलम में इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि इंस्टाग्राम पर बीते कुछ दिनों में जो मुझे गालियां मिली वो नस्ली थीं। मैंने फैसला किया कि अब बहुत हो गया। मैं इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं करूंगा।मैंने अपनी शिकायत ईसीबी से कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें