फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा विभाग: राजनाथ बोले- सैनिकों-अधिकारियों के बीच घनिष्ठ संबंध जरूरी; सेना के शौर्य पर फडणवीस ने कही यह बात

Fri, 02 Feb 2024 10:53 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर / विशाखापत्तनम

सार

विशाखापत्तनम दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा, नौसैनिक योद्धाओं के साथ-साथ नौसेना प्रमुख अन्य अधिकारी और रक्षा मंत्री के बीच  घनिष्ठ संबंध होने चाहिए। सैनिकों से जुड़े एक अन्य बयान में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, सेना की निडरता और वीरता के कारण भारत के लोग सुरक्षित हैं। देश तरक्की कर रहा है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री ने  सैनिकों और अधिकारियों के बीच घनिष्ठ संबंध पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि नौसेना प्रमुख, अन्य अधिकारियों और नौसैनिक योद्धाओं के बीच घनिष्ठ संबंध होने चाहिए। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्री के साथ भी इनके घनिष्ठ संबंध होने चाहिए। विशाखापत्तनम नौसेना बेस पर 'बड़ा खाना' को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, रिश्ते अनुशासन से नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समय देने से बनते हैं। 
विज्ञापन


नौसेना में चमत्कारी विकास हो रहे हैं
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नियमित रूप से सीमा पर हमारे सैनिकों से मिलते हैं और उनसे अकेले में बातचीत करते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ के मुताबिक अनौपचारिक मुलाकात बहुत मायने रखती है। इससे एक-दूसरे की भावना पैदा होती है। हमारी सेनाओं पर विश्वास और मजबूत होता है। उन्होंने कहा, जहां तक भारतीय नौसेना का सवाल है, मैं आपके कद और महत्व में सुधार के लिए आप सभी को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि नौसेना में चमत्कारी विकास हो रहे हैं। इसके लिए नौसेना के तमाम रैंकों पर सेवा दे रहे पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।

पीएम मोदी के निर्देश पर सर्जिकल स्ट्राइक; दुनिया ने देखी भारतीय सेना की ताकत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा एक अन्य भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी सैनिकों के पराक्रम को सलाम किया। उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित शौर्य संध्या कार्यक्रम में कहा कि जांबाज सैनिकों की निडरता और वीरता के कारण भारत के नागरिक सुरक्षित हैं। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे की मौजूदगी में मनकापुर स्टेडियम में फडणवीस ने कहा, हम सभी को भारतीय सेना पर गर्व है। देश के सैनिक कभी रूकते नहीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के निर्देश पर पाकिस्तान में हुई सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनिया को भारत की ताकत और 'आत्मनिर्भर भारत' की मजबूत सेना दिखाई। अब भारत अपने युद्धपोत, लड़ाकू विमान और विभिन्न रक्षा सामान बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें