बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले का मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम फायरिंग के बाद कपड़े बदकर घटनास्थल पर वापस आया और लीलावती अस्पताल भी गया था जहां बाबा सिद्दीकी भर्ती थें।
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में लगातार बड़े खुलासे होते आ रहे है। इसी बीच गुरुवार को पुलिस अधिकारी ने एक और खुलासा करते हुए जानकारी दी कि बाबा सिद्दीकी की हत्या में मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम फायरिंग के बाद कपड़े बदलकर घटनास्थल पर वापस आया और 20 मिनट तक घटनास्थल पर ही समय बिताया। बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर को रात लगभग 9 बजे मुंबई में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
लीलावती अस्पताल का भी लिया था मुआयना
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौतम ने अपनी शर्ट, पिस्तौल और आधार कार्ड वाला बैग घटनास्थल पर फेंक दिया था। उसने देखा कि लोग घबराए हुए थे और पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसके बाद गौतम ने ऑटोरिक्शा लिया और लीलावती अस्पताल गया जहां सिद्दीकी को भर्ती कराया गया था ताकि यह पता चल सके कि सिद्दीकी की मौत हो चुकी है या नहीं।
ट्रेन में फेंका मोबाइल
अस्पताल में मुआयना करने के बाद शूटर शिवकुमार रात 10:47 बजे के करीब वह कुर्ला रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुआ और ट्रेन में बैठकर उसने अपना मोबाइल फोन कहीं फेंक दिया। पुलिस अब उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। पूछताछ के दौरान अपराध शाखा ने यह भी पता लगाया कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में रहने वाला आरोपी शुभम लोनकर ने छत्तीसगढ़ में एके-47 राइफल के साथ ट्रेनिंग ली थी।
विज्ञापन
इसके साथ ही लोनकर और अन्य आरोपी महाकाल यात्रा के दौरान हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेने गए थे। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या लोनकर ने नक्सलियों से ट्रेनिंग ली थी। इसके अलावा, हत्याकांड में शामिल आरोपी अनुराग कश्यप और ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने स्क्रैप डीलर हरीश कुमार के जरिए शूटरों को पैसे भेजे थे। हरीश ने इन पैसों को अन्य खातों में ट्रांसफर किया और शूटरों को अपना एटीएम कार्ड दिया।