कांग्रेस ने चुनाव अभियान के दौरान नफरती बयान देने वाले भाजपा में शामिल सभी नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि 8 नवंबर को पीएम मोदी ने नासिक और महाराष्ट्र के धुले में चुनावी रैलियों के दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगियों को निशाना बनाते हुए कई झूठे, दुर्भावनापूर्ण और निंदनीय बयान दिए।
कांग्रेस ने चुनाव अभियान के दौरान झूठे, विभाजनकारी, दुर्भावनापूर्ण और निंदनीय बयान देने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। विपक्षी दल ने आयोग से महाराष्ट्र और झारखंड में शेष चुनाव अभियान के लिए पीएम मोदी और शाह को चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि से प्रतिबंधित करने, मामले की गहन जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं पर केस दर्ज करने का निर्देश देने की मांग
इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने चुनाव अभियान के दौरान नफरती बयान देने वाले भाजपा में शामिल सभी नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि 8 नवंबर को पीएम मोदी ने नासिक और महाराष्ट्र के धुले में चुनावी रैलियों के दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगियों को निशाना बनाते हुए कई झूठे, दुर्भावनापूर्ण और निंदनीय बयान दिए। उन्होंने अपने बयानों में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं और पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर आरोप लगाए।
पीएम ने कांग्रेस पर लगाए थे कई आरोप
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस नेताओं पर अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विरोधी होने का आरोप लगाया था। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व पर आरोप लगाए और दावा किया कि कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों के हितों की विरोधी है। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस सक्रिय रूप से एससी, एसटी और ओबीसी के बीच अंदरूनी कलह को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने भाषण का एक कॉपी भी साझा की।
विज्ञापन
चुनावी रैली में पीएम के भाषण का दिया हवाला
जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को दिए अपने ज्ञापन में आरोप लगाया कि पीएम मोदी के पूरे भाषण का लहजा और भाव उनके धार्मिक और जाति-आधारित शत्रुता पैदा करने के इरादे का सबूत है। कांग्रेस नेता ने 12 नवंबर को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में अपनी चुनावी रैली के दौरान मोदी के एक भाषण का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि पीएम ने कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगियों के खिलाफ झूठे और निराधार आरोपों को दोहराया।