फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: 'मजदूरों से हॉटस्पॉट लेकर साजिशकर्ताओं से होती थी बात', आरोपी आकाशदीप का बड़ा खुलासा

Fri, 22 Nov 2024 11:31 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पंजाब के फाजिल्का से गिरफ्तार किए गए आकाशदीप गिल के खुलासे के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने मीडिया से बात की। आकाशदीप ने माना कि वह बलविंदर नामक एक मजदूर का हॉस्पॉट इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पंजाब से गिरफ्तार किए गए आकाशदीप गिल ने बड़ा खुलासा किया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि कैसे वह मजदूरों से हॉटस्पॉट लेकर साजिशकर्ताओं से बातचीत करता था। उसने आगे कहा कि पुलिस की नजर से बचने के लिए यह तरीका अपनाया गया था। बता दें कि 66 वर्षीय राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


फाजिल्का से गिरफ्तार किए गए आरोपी ने किया खुलासा
पंजाब के फाजिल्का से गिरफ्तार किए गए आकाशदीप गिल के खुलासे के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पूछताछ के दौरान आकाशदीप गिल ने बताया कि कैसे वह मजदूरों से हॉटस्पॉट लेकर मुख्य साजिशकर्ताओं से बातचीत करता था। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए यह तरीका अपनाया गया था। आकाशदीप ने माना कि वह बलविंदर नामक एक मजदूर का हॉस्पॉट इस्तेमाल करता था। फिलहाल क्राइम ब्रांच आकाशदीप के मोबाइल फोन की तलाश में है, जिसमें महत्वपूर्ण सबूत मिलने की संभावना है। गिल की पहचान गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई द्वारा हत्या की साजिश के लिए महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक समन्वयक के तौर पर की गई है।"

पिछले महीने हुई थी राकांपा के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या
बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्तूबर की रात उनके बेटे और कांग्रेस नेता जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकलने के दौरान गोली मारी गई थी। जिसके बाद लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।  इस वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से ली गई थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में शामिल बदमाशों ने यूट्यूब पर देखकर हथियार चलाना सीखा था, जबकि मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम ने शादियों में आतिशबाजी के लिए की गई फायरिंग के दौरान हथियार चलाना सीखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें