फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव ने सुशांत की आत्मा की शांति के लिए किया हवन, कहा - परिवार का दर्द सुनकर रूह कांप उठी

Sat, 15 Aug 2020 02:13 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की शांति के लिए किया हवन - फोटो : ANI
विज्ञापन

योग गुरू बाबा रामदेव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में बाबा रामदेव हवन करते नजर आ रहे हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि ये हवन बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा को शांति देने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन



बाबा रामदेव ने वीडियो में कहा कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से बात की, परिवार वालों का दर्द सुना तो उनकी भी रूह कांप उठी। बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि में सब उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि हम चाहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार को न्याय मिले।

 

सुशांत सिंह मामले की जांच अब भले ही सीबीआई के पास जा चुकी हो लेकिन फिर भी रोजाना कोई ना कोई पेंच सामने निकल आ रहा है। दो दिनों से सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की कई पुरानी वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अपनी बहन, भांजे के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं तो कहीं कृष्ण भगवान के गीत गा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा वाले फ्लैट में पंखे से लटका मिला था। प्रारंभिक जांच में ये मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था लेकिन धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर लोगों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग शुरू कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें