फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिला के खिलाफ फतवा, बचाव में आए रामदेव, बोले- योग को धर्म के साथ न जोड़ें

Fri, 10 Nov 2017 09:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने मुस्लिम महिला योग गुरु के घर पर पत्थर फेंकने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए उनके बचाव में कहा कि योग एक व्यायाम है जिसे धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन


रामदेव ने कहा 'ईराक, ईरान,अफगानिस्तान, पाकिस्तान और सऊदी अरब समेत कई ऐसे मुस्लिम देश हैं जो योग करते हैं। यह सिर्फ एक व्यायाम है जो मन और शारीर के लिए अच्छा है। ऐसे में धर्म को योग के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।'

From Iraq, Iran, Afghanistan, Pakistan to Saudi Arabia so many Muslims practice Yoga. It is an exercise which is good for mental & physical wellness, religion shouldn't be brought into this: Baba Ramdev on stones hurled at house of Muslim woman who teaches Yoga in Ranchi pic.twitter.com/ip1kslzFDX — ANI (@ANI) November 10, 2017
विज्ञापन

बता दें कि रांची में रहने वाली योग टीचर राफिया नाज को योग सिखाने के कारण फतवा जारी कर जान से मारने की धमकी मिली है। राफिया ने कहा कि उन्हें कई धमकियां मिली हैं लेकिन वे इन धमकियों से डरने वाली नहीं और ताउम्र योग करती रहेंगी।

उन्होंने सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार का शुक्रिया अदा किया है। नाजिया को मिली धमकी को देखते हुए राज्य की बीजेपी सरकार ने उनकी सुरक्षा सुरक्षा के लिए उन्हें दो बॉडी गार्ड दिए हैं।
विज्ञापन

तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

राफिया नाज - फोटो : ANI
राफिया तब चर्चा में आईं  जब रामदेव के एक कार्यक्रम में मंच पर योग करने के दौरान की उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। खबरों के मुताबिक राफिया को योगाभ्यास जारी रखने पर बुरा नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी मिली है।

पढ़ें- तस्वीरें: भारत की 918 किलो खिचड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रामदेव ने लगाया था तड़का    

झारखंड पुलिस ने राफिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महिला और एक पुरूष पुलिस अंगरक्षक तैनात किए हैं। राफिया रांची में एम.कॉम. की पढ़ाई करती हैं। राफिया अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। उसे मिल रही धमकियों से उसके माता-पिता सहम गए हैं।

राफिया को मुसलमानों के साथ ही हिन्दुओं से भी शिकायत है। राफिया ने कहा, "मुझे दोनों समुदायों से शिकायत है। एक तरफ मुझसे योग न सिखाने के लिए कहा जा रहा है तो दूसरी तरफ लोग मुझे नाम बदलने की सलाह दे रहे हैं ताकि मुझसे योग सीखने में किसी को झिझक न हो।"   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें