फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए अफसर तंजील हत्याकांड के आरोपी के खिलाफ बी वारंट जारी

Tue, 26 Jul 2016 03:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तंजील अहमद
विज्ञापन
सीजेएम अपर्णा पांडे ने एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या के मामले में मुख्य हत्यारोपी मुनीर का 29 जुलाई के लिए बी वारंट जारी किया है। मुनीर इस समय दिल्ली पुलिस की रिमांड पर है।
विज्ञापन

]
इनामी मुनीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो अप्रैल को शादी समारोह से सहसपुर घर लौट रहे तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसटीएफ ने मुनीर को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया था।

मुनीर पर इस हत्याकांड के अलावा धामपुर में पीएनबी कैश वैन से 91 लाख की लूट को अंजाम देने का भी आरोप है। स्योहारा व धामपुर पुलिस मुनीर को बी वारंट पर बिजनौर लाकर उसका रिमांड लेना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उगलवाना चाहती है राज

मुनीर - फोटो : amar ujala bureau
दो बार पहले भी बी वारंट जारी करने के बाद भी मुनीर को बिजनौर नहीं लाया जा सका। मुनीर दिल्ली पुलिस के कस्टडी रिमांड पर चल रहा है। पुलिस मुनीर को बिजनौर लाकर लूट व हत्या से जुड़े राज उगलवाना चाहती है।

इस हत्याकांड में मुनीर के चार सहयोगी जेल में हैं। इनकी जमानत याचिका भी जिला जज की कोर्ट से निरस्त हो चुकी है।

सीजेएम अपर्णा पांडे की अदालत से अतिक्रमण हटाने के दौरान ईओ से मारपीट के आरोपी नंदी स्वीट सेंटर के मालिक अरुण वर्मा व उनके पिता राजेंद्र वर्मा की स्थायी जमानत सोमवार को मंजूर हो गई। अभी तक वे हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम जमानत पर चल रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें