फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस आलाकमान से रायशुमारी कर तय करूंगा अपनी भूमिका : अजहरुद्दीन

Mon, 23 Oct 2017 01:02 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
Mohammad Azharuddin
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि मैं तेलंगाना कांग्रेस में अपनी भूमिका के बारे में पार्टी आलाकमान से रायशुमारी कर के आगे बढूंगा। बता दें कि तेलंगाना कांग्रेस ने राज्य में साल 2019 के चुनावों में अजहरुद्दीन को उम्मीदवार बनने के लिए आमंत्रित किया है। साल 2019 में तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
विज्ञापन


54 वर्षीय पूर्व क्रिकेट कप्तान ने यहां कहा कि वह तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी द्वारा दिए गए प्रस्ताव से बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। अब देखना यह है कि आलाकमान मुझे कौन सी जिम्मेदारी सौंपता है। 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे अजहरुद्दीन ने कहा कि मैं पहले से ही देश के अलग-अलग हिस्से में पार्टी के लिए प्रचार करता रहा हूं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अजहरूद्दीन ने तेलंगाना कांग्रेस के लिए काम करने की इच्छा दिखाई थी। इसके बाद राज्य में पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम के दौरान रेड्डी उनको सांसद या विधायक पद के लिए राज्य से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया था। हैदराबाद के पूर्व क्रिकेटर ने साल 2014 का लोकसभा चुनाव राजस्थान से लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें