फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में इस दिग्गज को चयनकर्ता दे सकते हैं आराम

Mon, 23 Oct 2017 12:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times
विज्ञापन
भारतीय कप्तान विराट कोहली पर बढ़ता कार्यभार के दबाव के अलावा स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की वापसी भारतीय चयनकर्ताओं के विचार-विमर्श का केंद्र होगी जब वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम चयन पर चर्चा करेंगे। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच एक नवंबर को दिल्ली में खेला जाएगा। जबकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 16 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन


भारतीय टीम इंग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी से लगातार क्रिकेट खेल रही है। खिलाड़ियों को थकान से बचाने के लिए टीम प्रबंधन रोटेशन पॉलिसी का इस्तेमाल कर रहा है। कप्तान विराट कोहली सभी प्रारूपों में खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों वनडे को मिलाकर बात करें तो जून से कोहली के तीन टेस्ट, 23 वनडे और तीन टी-20 हो जाएंगे। यदि कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में विश्राम दिया जाता है तो रोहित शर्मा को टी-20 की कमान मिल सकती है।

यदि कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 खेलते हैं तो उन्हें श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैचों में आराम दिया जा सकता है। उसके बाद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की वापसी हो सकती है जिन्हें श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में शामिल नहीं किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें