फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खान ने कहा-मोदी बनारस में नुक्कड़ नेता की तरह कर रहे हैं प्रचार

Sun, 05 Mar 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- Editesd by : नवीन चौहान
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आजम खां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विवादास्पद बयान देने के लिए चर्चित समाजवादी पार्टी नेता तथा यूपी के नगरीय विकास मंत्री आजम खान ने रविवार को प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी पर तंज कसते  हुए कहा है कि मोदी वाराणसी में इस तरह चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जैसे कि वह एक नुक्कड़ नेता हों। उन्होंने कहा, मोदी वाराणसी को देश की राजधानी में तब्दील करने में जुटे हैं। मोदी के अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन से पहले रोड़ शो करने के एक दिन बाद आजम ने उनके ऊपर  यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा पूरी केंद्र सरकार वाराणसी में डेरा डाले हुए हैं। 
विज्ञापन


आजम ने संवाददाताओं से कहा प्रधानमंत्री को देश की चिंता नहीं है। केंद्रीय मंत्रियों के साथ काशी में डेरा डालने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को वाराणसी में एक भी सीट नहीं मिलेगी। यदि वह यहां अपने प्रत्याशियों की जमानत बचा लेते हैं तो यह उनके लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। 

गौरतलब है कि भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी के अन्य शीर्ष नेता तथा कई अन्य केंद्रीय मंत्री यूपी चुनावों के अंतिम चरण के लिए वाराणसी में चुनावी प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को मोदी के रोड शो पर उमडी भीड़ के लिए आजम ने कहा, उनके रोड शो में काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे। उहोंने कहा, यह दुर्भाग्यपूण बात है कि लोग केवल शुरुआत में उनके ऊपर फूल ड़ाल रहे थे, लेकिन बाद में लोग भीड़ पर फूल बरसाते दिख रहे थे। 
विज्ञापन


एक सवाल के जबाव में आजम खान ने प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री अखिलेश के कामों को कारनामा बताने वाले बयान को गलत ठहराते हुए कहा, "आप ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी देखिए कारनामा शब्द का इस्तेमाल अच्छे काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है।" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें