नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र के खिलाफ राहुल बेहद आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। राहुल ने रैली के दौरान मोदी सरकार पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों और मजदूरों पर ढाई साल से हमला कर रही है।
LIVE UPDATE:
ओडिशा बीजेपी ने नोटबंदी से ऐन पहले जमीन खरीदी
आतंकियों की जेब से नए नोट निकल रहे हैं
अमीरों को एक लाख 10 हजार करोड़ का कर्जा दिया
गरीबों के पैसे से अमीरों का कर्जा माफ कर रहे हैं मोदी
मोदी जी को मालूम था कि एक प्रतिशत कालाधन वापस नहीं आएगा तो बोले हमने नकली नोटों के खिलाफ ये अभियान चलाया है
मोदी ने 99 प्रतिशत ईमानदार लोगों से पैसा छीना
उनकी प्लानिंग थी कि 99 प्रतिशत गरीबों का पैसा बैंकों में रहे
नरेंद्र मोदी जी की प्लानिंग खराब नहीं थी, उनकी प्लानिंग एकदम सटीक थी
गरीबों के पैसे से मोदी जी 8 लाख करोड़ रुपया 50 परिवारों का माफ करेंगे
उन्होंने गरीबों का पैसा छीना और बैंकों में डलवाया
नरेंद्र मोदी उनसे पैसा नहीं मांग सकते तो उन्होंने एक नया तरीका निकाला
50 परिवारों ने 8 लाख करोड़ रुपया हिंदुस्तान के बैंकों से ले रखा है, वो बैंकों को वापस नहीं करते
मोदी जी आज लक्ष्मी आपकी वजह से बंगलुरू में भीख मांगती है। आपकी वजह से
मोदी जी वो कैश से फूल बेचती थी, आपने अपना निर्णय लिया
लक्ष्मी नाम की एक महिला है, बंगलुरू की सड़कों पर फूल बेचती थी
रोजगार देना तो दूर उन्होंने लोगों से उनका रोजगार छीन लिया
अस्पतालों में लोगों के पास इलाज के लिए पैसा नहीं है, मोदी जी अस्पतालों में जाकर देखें
किसान क्रेडिट कार्ड में बीज और खाद नहीं खरीदता, वो कैश से बीज खरीदता है, आपने उनका कैश जला दिया
किसानों के पास इलाज के लिए पैसा नहीं है
नरेंद्र मोदी को 1 प्रतिशत अमीर लोग पैसा देते हैं
नरेंद्र मोदी ने 1200 करोड़ की टॉफी विजय माल्या के मुंह में डाली है
हमने संसद में कहा कि आप कालाधन रखने वालों के नाम पार्लियामेंट में रखिए। ढाई साल हो गए मोदी जी ने नामों का खुलासा किया।
विदेशी एकांउट वालों को मोदी जी ने जेल में डाला, नहीं
अमीरों का कर्ज माफ कर रहे हैं मोदी, पीएम किसानों को कर्ज माफ नहीं करते
94 प्रतिशत कालाधन विदेशी बैंकों में है
पीएम ने मनरेगा का मजाक उडाया
सारा कैश काला धन नहीं है, सारा कालाधन कैश में नहीं है।
किसानों की मांगों को लेकर मैं खुद पीएम के पास गया: राहुल गांधी