फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में हर गरीब का होगा अपना मकान : आजम खां

Mon, 16 May 2016 03:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि छह माह के अंदर शहर रामपुर में हर गरीब का अपना मकान होगा। कोई भी गरीब बगैर मकान के नहीं बचेगा।
विज्ञापन


आश्रय योजना के तहत प्रदेश भर में गरीबों को आवास मुहैया कराया जा रहा है जिसमें शहर रामपुर में छह माह के अंदर हर गरीब के पास अपना खुद का मकान होगा। नगर विकास मंत्री आजम खां रविवार को मदरसा फैजे हिदायत के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
 
आजम खां ने कहा कि ऐसा बंदोबस्त कर रहे हैं कि रामपुर शहर में कोई भी ऐसा गरीब नहीं बचेगा जिसके पास खुद का मकान न हो।  इस मदरसे का निर्माण समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य मुनव्वर सलीम की सांसद निधि के जरिये हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी सांसद निधि से दस लाख रुपया मदरसा निर्माण के लिए दिया। नगर विकास मंत्री ने मौलाना जौहर अली ट्रस्ट से एक लाख रुपया मदरसे के लिए देने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने राज्यपाल पर भी तंज कसा कि राज्यपाल उन्हें हटाने के लिए मुख्यमंत्री से कह रह रहे हैं। मौलाना शाहिद ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक अफरोज अली खां, फसाहत अली खां शानू, नगर पालिका परिषद चेयरमैन अजहर खां, गुड्डू मसूद, आसिम राजा, मौलाना असलम जावेद कासिमी आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें