फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव में सपा की हार पर छलका आजम खान का दर्द

Sun, 12 Mar 2017 02:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
आजम खान (फाइल फोटो)
विज्ञापन
जीत का सर्टिफिकेट लेने पहुंचे नवनिर्वाचित शहर विधायक आजम खां ने समर्थकों के बीच भाजपा की आंधी पर कहा- क्या राजनीति हो गई है। अब तो अंधेरे में ईद की सिवइयां बना लेंगे और दफन होने के लिए कब्रिस्तान के बजाय श्मशान घाट जाना होगा। यह भी कहा यूपी से हटकर रामपुर के लोग सबसे ज्यादा सेक्युलर हैं। 
विज्ञापन


रामपुर की पांच सीटों में से सपा ने तीन पर कब्जा जमाया। आजम खां नवीं बार विधायक बने हैं। उनके चेहरे पर तीन सीटों की जीत का संतोष तो दिख रहा था, लेकिन प्रदेश से सपा कांग्रेस का गठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाने का अंसतोष साफ दिख रहा था। वह मीडिया के सवालो से बचते रहे, लेकिन अपने समर्थकों से जरूर रूबरू हो रहे थे। 
विज्ञापन

फासिस्टवादी ताकतों ने जनता को बहकाकर रखा है

आजम खान - फोटो : SELF
जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद उन्होंने समर्थको से कहा: क्या राजनीति हो गई है। फासिस्टवादी ताकतों ने जनता को कैसे बहकाकर रखा है। अब तो दीपावली पर खूब बिजली मिलेगी। क्या हुआ जो ईद पर बिजली नहीं मिलेगी। ईद की सिवइयां अंधेरे में बना लेंगे? 

आजम का दर्द फिर छलका बोले: दफन के लिए अब कब्रिस्तान नहीं बल्कि श्मशान घाट चले जाएंगे। आजम ने रामपुर के लोगों की हालांकि खूब तारीफ की। कहा: रामपुर के ही लोग सेक्यूलर हैं। यह सर्टिफिकेट गरीबों की मेहनत का सर्टिफिकेट है।

खत्म हो गया नवाब का राज
आजम खां ने स्वार में बसपा प्रत्याशी नवेद मियां की हार पर कहा: नवाब का राज खत्म हो गया है। उनके चिराग (अब्दुल्ला आजम) ने नवाब का राज खत्म कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें